DniNews.Live

कानपुर एयरपोर्ट से 73 दिन बाद चारों फ्लाइटें शुरू:दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद के लिए उड़ानें बहाल, मुफ्त वाईफाई भी

कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से 73 दिन बाद दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए सभी चारों फ्लाइटों ने उड़ान भरी। गर्मी के मौसम को देखते हुए फ्लाइटों के समय में बदलाव किया गया है। सोमवार को चारों फ्लाइटें अपने निर्धारित समय से पहले ही एयरपोर्ट पहुंच गईं। बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों ने इस सेवा की बहाली पर संतोष व्यक्त किया। यात्रियों के अनुसार, बेंगलुरु की फ्लाइट पहले रोजाना चलती थी, जिसे ठंड के मौसम में सप्ताह में तीन दिन कर दिया गया था। अब इंडिगो ने इसे चार दिन कर दिया है। एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रदीप यादव ने जानकारी दी कि मुंबई और दिल्ली की फ्लाइट सेवा रोजाना उपलब्ध है। बेंगलुरु और हैदराबाद की फ्लाइटें सप्ताह में चार दिन – सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होंगी। इंडिगो के अगले आदेश तक यही शेड्यूल प्रभावी रहेगा। एयरपोर्ट अधिकारियों ने संकेत दिया कि बेंगलुरु की फ्लाइट जल्द ही रोजाना हो सकती है। यात्रियों की सुविधा के लिए कानपुर एयरपोर्ट पर मुफ्त वाईफाई सेवा भी शुरू की गई है। यह सुविधा टर्मिनल बिल्डिंग के अंदर प्रवेश करते ही यात्रियों को उपलब्ध होगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *