काजीपुर गांव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी का जोरदार स्वागत किया गया। वे 29 मार्च को नोएडा-दादरी में आयोजित राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समानता भाईचारा रैली को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क करने पहुंचे थे। इस दौरान सपा जिला सचिव गौरव गुर्जर के आवास पर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कर्मवीर गुमी ने की, जबकि संचालन प्रदेश सचिव एवं किसान नेता मोनू पंवार घौरिया ने किया। सभा को संबोधित करते हुए राजकुमार भाटी ने कहा कि 29 मार्च की रैली 2027 में सरकार परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार पिछड़े, दलित, बेसहारा और गुर्जर समाज के नेतृत्व को दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने शासनकाल में इन वर्गों को उनका अधिकार दिलाने का कार्य किया और आगे भी करेगी। उन्होंने गुर्जर समाज से अपील करते हुए कहा कि वे इस बार अपने हक के लिए आगे आएं, समाजवादी पार्टी उन्हें बड़ा लाभ देने का काम करेगी। साथ ही, उन्होंने सफल आयोजन के लिए गौरव गुर्जर को बधाई दी और कहा कि ऐसे संघर्षशील युवाओं को पार्टी आगे बढ़ाएगी। जिलाध्यक्ष कर्मवीर गुमी, गौरव गुर्जर और हापुड़ जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने सभी कार्यकर्ताओं से 29 मार्च को सुबह 9 बजे मेरठ टोल पर एकत्र होने का आह्वान किया। सभा में योगेंद्र सोल्दा, जीतू नागपाल, नितिन गर्ग, दीपक ढिल्लों, बॉबी सेन, अशरफ, अरविंद फौजी, अंकित अधाना, पुष्पेंद्र, धर्मपाल, पितम, विजयपाल कश्यप, कपिल भड़ाना समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply