लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में रविवार को आउटर रिंग रोड किसान पथ पर तेज रफ्तार कार उदित खेड़ा के पास डीसीएम में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। पुलिस के मुताबिक कार में चार लोग सवार थे। जो आगरा से लखनऊ आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डीसीएम (UP-34 BT 1974) से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि तीन अन्य को भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची काकोरी पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। जहां उनका उपचार जारी है। दुर्घटना के चलते कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित रहा। जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य कराया।
पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Leave a Reply