काकोरी में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के साथ एक गिरफ्तार:16 लाख का प्रतिबंधित माल बरामद, नहर पुल करीमाबाद के पास एफटीएफ ने पकड़ा
![]()
काकोरी में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के साथ एक गिरफ्तार:16 लाख का प्रतिबंधित माल बरामद, नहर पुल करीमाबाद के पास एफटीएफ ने पकड़ा
लखनऊ के काकोरी थानाक्षेत्र में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार किया है। सोमवार को एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ की टीम ने औषधि विभाग और स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर करीब 16 लाख रुपए की प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस अन्य नेटवर्क को खंगाल रही है। एसटीएफ एसआई फैसुद्दीन सिद्दीकी के साथ ड्रग्स इंस्पेक्टर संदीप मौर्य और चौकी प्रभारी घुरघुरी तालाब एसआई छत्रजीत सिंह अपनी-अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि करीमाबाद नहर पुल अंडरपास के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन ले जा रहा है। सूचना पर संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध बाइक सवार को रोका। पूछताछ में आरोपी की पहचान तेरवा रहीमाबाद निवासी रेहान पुत्र मुसाहेब के रूप में हुई। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल में रबर से बंधी 5 बोरियों में कुल 504 बोतल प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद हुए।
पूछताछ के दौरान आरोपी कोई वैध खरीदने बेचने के दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस के अनुसार, बरामद इंजेक्शन की कीमत करीब 16 लाख रुपए आंकी गई है। टीम गैंग के नेटवर्क को खंगाल रही है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
