![]()
कांस्टेबल की पत्नी ने PRV बाइक से की राइडिंग:निराला नगर रेलवे मैदान में पति बोला- उल्टी-सीधी चलाओ, गिरोगी तब समझ में आएगा
पीआरवी सिपाही का अपनी पत्नी को सरकारी बाइक से गाड़ी सिखाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में सिपाही वर्दी में नजर आ रहा है, जबकि उसकी पत्नी बाइक चला रही है। एक जगह महिला बाइक गिरा भी देती है, जिस पर सिपाही हंसते हुए कहता है कि उल्टी–सीधी चलाओ, एक दो बार गिरोगी न तो अपने आप समझ में आ जाएगा कि हमे गिरना नहीं है… वीडियो निराला नगर स्थित रेलवे मैदान का है, सोशल मीडिया पर पूरी घटना के चार वीडियो वायरल हुए। जिसमें एक महिला पीआरवी बाइक चला रही है। जबकि पास में वर्दी पहने हुए सिपाही खड़ा है। कुछ दूरी पर उसका बेटा स्कूटी चला रहा है। दावा है कि सिपाही अपनी पत्नी को सरकारी पुलिस पीआरवी बाइक से राइडिंग सिखाने आया था। पता चला कि किदवई नगर थाने की पीआरवी में तैनात सिपाही शिवकेंद्र है। सिपाही के मुताबिक, रविवार को वह अपनी ड्यूटी पर था, तभी पत्नी बेटे को स्कूटी सिखाने निराला नगर मैदान आई थीं। पत्नी के फोन पर वह कुछ देर के लिए मैदान गया। पीआरवी बाइक में चाबी लगी खड़ी थी। तभी पत्नी बिना पूछे बाइक चलाने लगी। बताया कि पत्नी को मैदान लाकर बाइक सिखाने का दावा गलत है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply