कांग्रेस ने मनाई पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती:सुरियावा में कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला, दी श्रद्धांजलि
![]()
कांग्रेस ने मनाई पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती:सुरियावा में कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला, दी श्रद्धांजलि
भदोही के सुरियावा स्थित कैंप कार्यालय में पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई गई। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में श्रद्धा और सम्मान के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबू जगजीवन राम के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर हुई। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी और किसान कांग्रेस प्रदेश कोऑर्डिनेटर दिलीप मिश्र ने संयुक्त रूप से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बाबू जगजीवन राम का संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित था।
नेताओं ने आगे कहा कि उनके द्वारा दिखाया गया मार्ग आज भी देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कांग्रेस पार्टी उनके सिद्धांतों पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही किसानों, मजदूरों एवं गरीब वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाबू जगजीवन राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सुरेश गौतम, त्रिलोकी नाथ बिंद, सुबुकतीन अंसारी, मनोज गौतम, सुरेश चौहान, राम सजीवन गौतम, नाजिम अली, रमेश दूबे, संतोष धोबी, मृत्युंजय सिंह टोनी, शक्ति मिश्रा, विशाल गौतम, राकेश पाल, सुमित शुक्ला चिंटू, राजेश सरोज, रामू गौतम, अमलेश पांडेय, दिनेश सरोज, अजय उपाध्याय, उमेश पाल और अयान अंसारी सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
