फतेहपुर में कांग्रेस ने दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के पीड़ितों के लिए शोक सभा और कैंडल मार्च का आयोजन किया। यह कार्यक्रम गुरुवार शाम 6 बजे शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में हुआ। शोक सभा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों की आत्म शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने भाजपा सरकार की विफलता पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि देश बिना किसी सरकार के चल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के 9 मई 2025 के बयान को भी ‘कोरा संदेश’ बताया, जो जनता को गुमराह करने वाला है। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने गृह मंत्री और रक्षा मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वे चुनाव और सरकार बनाने में इतने व्यस्त हैं कि उन्हें देश की चिंता नहीं है। उन्होंने स्थिति को ‘अत्यंत दुखद’ बताते हुए कहा कि सब कुछ भगवान भरोसे चल रहा है। शोक सभा के बाद, सभी कांग्रेसियों ने कैंडल जलाकर ठा. दरियाब सिंह की प्रतिमा तक मार्च किया और वहां मौन श्रद्धांजलि दी। इस श्रद्धांजलि सभा में संतोष कुमारी शुक्ला, शेख एजाज अहमद, ई. देवी प्रकाश दुबे, राजीव लोचन निषाद, राम नरेश महराज, अनुराग नारायण मिश्र, सैयद सहाब अली, आदित्य श्रीवास्तव, चौधरी मोइन राइन, अकरम काले, नौशाद अहमद, ओसाफ़ अहमद, डॉ हमीद अहमद, नसीम अंसारी, अमीरउज्जमा, रमजान अहमद, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, नज़मीकमर, हम्माद हुसैन, असलम सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
https://ift.tt/HLAWhC8
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply