बलिया में रविवार को कांग्रेस कमेटी सभागार में जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन सृजन और बलिया कांग्रेस पार्टी की संपत्ति की सुरक्षा पर चर्चा करना था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्य नारायण पटेल इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। सत्य नारायण पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी की संपत्ति की हर स्तर पर सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस मामले की जानकारी शीर्ष नेताओं को देंगे और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ताओं के माध्यम से कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। पटेल ने आगे कहा कि आज राहुल गांधी ही एकमात्र ऐसे नेता हैं, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नहीं डरते। वे जनता के सवालों को लेकर सदन से सड़क तक सरकार के खिलाफ संघर्ष करते रहते हैं।भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष केशव चंद्र यादव ने कहा कि यदि किसी भी प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव कराए जाएं, तो वहां भाजपा की निरंकुश सरकार का अंत निश्चित है। उन्होंने इसका उदाहरण देते हुए असम का जिक्र किया, जहां मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ रही कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन बिना किसी वैध कारण के रद्द कर दिया गया था। यादव ने आरोप लगाया कि आज सभी संस्थाओं पर भाजपा का कब्जा है और वे निष्पक्ष रूप से कार्य नहीं कर रही हैं, जो देश के लिए खतरनाक है। जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने संगठन के गठन को लेकर विधानसभावार विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता महंगाई, भू-माफियाओं से त्रस्त है, और रसोई गैस की किल्लत ने उनकी समस्याओं को और बढ़ा दिया है। बैठक में सुधीर राय, दिग्विजय सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, पुनीत पाठक, जैनेन्द्र पांण्डेय मिन्टु, ओमप्रकाश तिवारी, सुशील श्रीवास्तव, अमरनाथ पासवान, प्रेम शंकर तिवारी, राजेंद्र सिंह गामा, प्रेम चौहान, वंश बहादुर भारती, अंजनी चौबे, राजेंद्र चौधरी, नित्यानंद राम, मदन चौहान, अनिल कुमार पाण्डेय, हृदयनंद पाण्डेय, अनुपमा सिंह, उषा सिंह, रश्मि सिंह, रीना गुप्ता, आनंद पांडेय, हीरालाल, महाप्रसाद चौबे, अजीत कुमार मिश्रा, राहुल चौबे, सिद्धनाथ तिवारी, विजेंद्र कुमार पांण्डेय मुखिया, ओंकार नाथ तिवारी, राजकुमार वर्मा, सुनील कुमार शर्मा, दीपक तिवारी, दिलीप पांडेय, अशोक कुमार मिश्रा, मदन यादव, देवनाथ पासवान, विजेंद्र पासवान, खजांची राय, रामप्रीत सिंह और अबुल फैज़ सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन संतोष चौबे ने किया।

Leave a Reply