गयाजी का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार्यकारी जिलाध्यक्ष शाहबुद्दीन रहमानी के बातचीत का ये ऑडियो है। वायरल ऑडियो में टिकारी विधानसभा के लिए नाम भेजने के बदले 2 लाख की डिमांड की बात कही जा रही है। ऑडियो में साफ आवाज में रहमानी सुशील सिंह से कह रहे है कि पहले भी आपने सेवा की है, थोड़ा और कर दीजिए। अभी समय है, जैसा कह रहे हैं वैसा कीजिए, काम हो जाएगा। दूसरी तरफ से जवाब आता है कि- अब तो सारा खेल बिगड़ गया, अब क्या करें। ऑडियो में रहमानी लेटरपैड पर नाम प्रस्तावित करने के बदले दो लाख रुपए मांग रहे हैं। कार्यकारी अध्यक्ष शाहबुद्दीन रहमानी ने दैनिक भास्कर में बातचीत में कहा है कि पैसे लेने की पुष्टि हुई है क्या। सब मैन्युपुलेटेड है। यहां सब खेल चल रहा है, हमें कोई लेना-देना नहीं है। टिकट के लिए 10 लाख रुपए दिए सुशील सिंह ने कहा है कि ऑडियो मेरा ही है। इस बात को लिख कर दे दूंगा। सबने बड़ा खेल क्या है। लेकिन रहमानी तो छोटा खिलाड़ी है। सबसे बड़ा खिलाड़ी कांग्रेस कौडिनेटर कांग्रेस नेता राजीव प्यासी है, जो देवेंद्र यादव की टीम का है। इन्होंने पटना मौर्या होटल में पैसा लिया। दस लाख रुपए लिए। यहां तक कि गया जिला कांग्रेस अध्यक्ष सन्तोष कुशवाहा पर पैसे मांगने का आरोप लगा रहे है। उन्होंने कहा है कि संतोष कुशवाहा ने 5 लाख लिए। संतोश कुशवाहा ने आरोपों से किया इनकार सन्तोष कुशवाहा से जब बातचीत हुई, तो उसने कहा कि मेरे पास तो सुशील सिंह का फोन नंबर ही नहीं है। इस पर सुशील सिंह ने कहा कि मेरे पास सबके रिकार्ड हैं। पैसा लेने वक्त फोन नम्बर था और अब नहीं है। सब चोर है। टिकट के नाम पर सबने पैसे लिए।राजीव प्यासी ने मोटी रकम ली। जिलाध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने भी लिए। रहमानी ने भी लिए। हम पटना में इन सबके खिलाफ केस कर रहे हैं।
https://ift.tt/PewlgBp
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply