DniNews.Live

कहीं पंप पर पेट्रोल नहीं…कहीं डिब्बों में भर रहे पेट्रोल:कुछ पंप पर स्थिति सामान्य, कुछ में नहीं आई सप्लाई की गाड़ी

कानपुर शहर में पेट्रोल व डीजल का संकट भी धीरे धीरे शुरु होने लगा है। शनिवार को पेट्रोल पंपों की दो अलग अलग तस्वीरें देखने को मिलीं। जहां एक ओर कुछ पंपों पर सामान्य तरीके से पेट्रोल मिल रहा था। वहीं, ब्रह्म नगर व स्वरुप नगर में भारत पेट्रोलियम से दो पंपों का संचालन ठप रहा। स्वरुप नगर वाले पंप में रस्सी लगाकर अंदर प्रवेश रोक दिया गया। वहीं, ब्रह्म नगर 80 फीट रोड स्थित पंप में मशीनें बंद रहीं और कर्मचारी किनारे छांव में बैठे नजर आए। वहीं कुछ पंप पर लोग पेट्रोल को स्टोर करने के लिए डिब्बों में भराते भी नजर आए। छह जगह गए नहीं मिला पेट्रोल 80 फिट रोड पर पेट्रोल पंप में कर्मचारियों ने बताया कि कल से गाड़ी नहीं आई है। इस वजह से पंप में पेट्रोल नहीं मिल रहा है। पेट्रोल लेने आए अजीम खान ने बातचीत में बताया कि यह छठवीं जगह है, जहां उनको पेट्रोल नहीं मिला है। गैस न मिलने से चूल्हा बंद था, पेट्रोल न मिलने से गाड़ी भी खड़ी हो जाएगी। वह एक कंपनी में काम करते हैं। फील्ड वर्क है, अगर पेट्रोल न मिला तो नौकरी कैसे करेंगे। स्टोरेज के लिए भर रहे डिब्बे कोकाकोला चौराहे के पास जीटी रोड पर स्थित भारत पेट्रोलियम के पंप में अलग ही तस्वीर देखने को मिली। यहां एक इनोवा गाड़ी में पीछे की ओर डिब्बों में डीजल व पेट्रोल भराने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ। जिला प्रशासन स्टोरेज करने वालों पर कार्रवाई करने की बात कह रहा है, इसके बाद लोगों के हौसले बुलंद हैं। बताया जा रहा है कि स्टोरेज की वजह से जिले में पेट्रोल व डीजल की खपत लगभग पांच लाख लीटर रोजाना बढ़ गई है। सागर हाइवे पर दो दिन से डीजल नहीं कानपुर सागर हाइवे पर घाटमपुर क्षेत्र के चीनी मिल मोड़ पर स्थित रामप्रसाद फीलिंग स्टेशन दो दिन से बंद पड़ा हुआ है, यहां पर दो दिन से डीजल नहीं है। संचालक से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने जानकारी देने से साफ मना कर दिया। इसके अलावा टेनानपुर मोड़ स्थित वंशिका फिलिंग स्टेशन पर स्थिति सामान्य थी। कार व बाइक सवारों को पेट्रोल मिल रहा था। बिल्हौर, चकेरी व कल्याणपुर में स्थिति सामान्य चकेरी क्षेत्र में पेट्रोल पंप की स्थिति सामान्य नजर आई। चिश्ती नगर व सनिगवां में पड़ताल के दौरान गाड़ियों में पेट्रोल डाला जाता दिखा। चिश्ती नगर स्थित नायरा पेट्रोल पंप के मैनेजर अभिषेक चौहान ने बताया कि सामान्य रुप से सप्लाई आ रही है। लोगों को पेट्रोल दिया जा रहा है। कोई भी समस्या नहीं है। इसके अलावा कल्याणपुर व बिल्हौर के पंपों पर भी स्थिति सामान्य रही।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *