DniNews.Live

कल्याणपुर में सांड के हमले से अधेड़ ने दम तोड़ा:कानपुर IIT कैंपस में हुआ हादसा, बीच-बचाव करने में साथी घायल, हैलट में भर्ती

कल्याणपुर में आईआईटी कैंपस में सांड के हमले से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान गुरुवार सुबह हैलट अस्पताल में मौत हो गई। घटना में अधेड़ को बचाने के दौरान उसका साथी भी घायल हो गया था, जिसका इलाज हैलट अस्पताल में चल रहा है। 24 मार्च को सांड ने किया था हमला बिठूर के डंबरपुरवा गांव निवासी 50 वर्षीय कैलाश आईआईटी की विष्णुसरन एंड कंपनी में ठेकेदार नरेंद्र के अंडर में पिछले 10 साल से काम कर रहे थे। परिवार में पत्नी संगीता और दो बेटे हिमांशु, दीपांशु और बेटी रेनू है, जिसकी शादी हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि 24 मार्च करीब पांच बजे वह काम खत्म करके साइकिल लेकर जैसे ही निकल रहे थे, तभी सांड़ ने उन पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गए। शोर सुनकर साथी लाखन बचाने दौड़ा तो सांड ने उसे भी पटक कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे गार्डों लाठी-डंडों से सांड को भगाया। कैलाश और उनके साथी लाखन को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गुरुवार सुबह कैलाश की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *