कानपुर के कल्याणपुर राह चलते युवती से मनचलों ने अभद्र टिप्पणी कर दी। जिससे गुस्साए युवती व उसके भाई ने एक मनचले को दौड़ाकर पकड़ लिया। दूसरा साथी मौके से भाग निकला। पीड़िता ने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। और युवक को थाने ले आई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्जकर कार्रवाई में जुट गई है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पुराने शिवली रोड पर स्कूटी सवार युवती से दो बाइक सवार मनचलों ने छेड़छाड़ करते हुए अशब्द बोल दिया। जिससे गुस्साए युवती के भाई ने बाइक सवार मनचलों को दौड़ा लिया। युवती व उसके भाई को आता देख दोनों बचने के लिए एक रेस्टोरेंट में घुस गए। ओर अंदर से गेट बंद कर लिया। इस दौरान एक युवक मौके से भाग निकला। युवती भी रेस्टोरेंट पहुंची और 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने का फोर्स मौके पे पहुंचा। और दरवाजा खुलवा युवक को थाने ले आई। पुलिस फरार युवक की तलाश में जुटी है। पीड़िता ने देर रात थाना पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई मे जुट गई है। कल्याणपुर थाने प्रभारी संतोष कुमारी सिंह ने बताया कि युवती अपने भाई के साथ स्कूटी से घर जा रही थी तभी युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply