कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अवधपुरी में शातिर बाईक चोर नें महज कुछ सेकण्ड में ही गाड़ी का लॉक तोड़कर बाईक पार कर दी। कुछ देर बाद ज़ब गाड़ी मालिक वापस आया तो गाड़ी गायब मिली सीसीटीवी देखने पर घटना कैद मिली। पीड़ित ने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और जाँच पड़ताल शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अवधपुरी निवासी अमन निषाद प्राइवेट कर्मी है। अमन नें बताया की वह अवधपुरी मे रहने वाले डॉक्टर नरेश यादव के बंगले में किसी काम से आया था। वह बाईक ख़डी करके अंदर गया। और करीब दस से पंद्रह मिनट बाद ज़ब वापस आया तो बाईक गायब देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने बंगले में लगे सीसीटीवी कैमरे के फूटेज देखा तो उसमे सारी घटना घटना कैद मिली। कमरे में कैद शातिर को साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वह महज कुछ सैकड़ो में गाड़ी का लॉक तोड़ देता है और गाड़ी लेकर फरार होता है। पीड़िता नें 112 नंबर डायल कर सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाना का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और घटना की जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस पीड़ित की तहरीर के आधार पर शातिर की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी बोले- कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई सीसीटीवी के आधार पर शातिर की तालाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply