DniNews.Live

कल्याणपुर में कूड़े के ढेर में लगी आग:अराजक तत्वों ने लगाई, स्थानीय लोगों ने बुझाई


                 कल्याणपुर में कूड़े के ढेर में लगी आग:अराजक तत्वों ने लगाई, स्थानीय लोगों ने बुझाई

कल्याणपुर में कूड़े के ढेर में लगी आग:अराजक तत्वों ने लगाई, स्थानीय लोगों ने बुझाई

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित आवास विकास इलाके में देर रात अराजक तत्वों द्वारा कूड़े के ढेर में आग लगाने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना पर स्थानीय लोगों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं स्थानीय लोगों ने मोटर चलाकर पानी डालते हुए आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि केसा चौराहे के पास डंप किए गए सूखे कूड़े में आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया। कूड़े से उठने वाले दमघोंटू धुएं के कारण आसपास के लोग घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए। अराजक तत्वों की हरकत से लोग परेशान स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से कूड़े का ढेर लगा हुआ है, जिससे बदबू और गंदगी की समस्या बनी रहती है। कई बार नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन इसके बावजूद यहां लगातार कूड़ा डंप किया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि इसी लापरवाही का फायदा उठाकर अराजक तत्व ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कूड़े के स्थायी निस्तारण और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *