कानपुर के कल्याणपुर मे तेज़ रफ्तार ई-रिक्शा चालक ने बाईक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह उछल कर ई रिक्शा के नीचे आ गया। हादसे मे बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरो ने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। घायल को पास के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां घायल का इलाज चल रहा। कल्याणपुर के पनकी रोड का रहने वाला है घायल कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पनकी रोड निवासी आयुष छात्र है। आयुष ने बताया की वह बुधवार को शाम करीब पांच बजे बाईक से पनकी रोड कुछ सामान लेने गया था तभी पीछे से आ रहे तेज़ रफ्तार ई रिक्शा चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह उछलकर सड़क पर गिर गया। जिससे वह रिक्शा के नीचे आ गया। हादसे में उसके सर चोट लग गई। राहगीरो ने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पास के निजी हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चल रहा है। बोले थाना प्रभारी- कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया की अभी थाने पर कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply