DniNews.Live

कल्याणपुर पुलिस ने चरस के साथ एक युवक को पकड़ा:आरोपी के पास से 500 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने बुद्धा पार्क गेट से करीब 50 मीटर दूरी पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से करीब 500 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान और बरामदगी पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप कुरील (37) पुत्र भागीरथ कुरील के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बैरी अकबरपुर का निवासी है। वर्तमान में कैला देवी मंदिर के पास इंदिरानगर क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह के साथ अंकुर चौधरी, शुभम पांडेय और अंकित मौर्य शामिल रहे। सभी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया। एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कल्याणपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया है। बरामद चरस को सील कर कब्जे में ले लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर नशा तस्करी के नेटवर्क की भी जांच की जाएगी। नशे के खिलाफ अभियान जारी कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जिले में अवैध नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *