भास्कर न्यूज |पुरैनी (मधेपुरा) प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री शंकर गौशाला परिसर में 4 दिसंबर से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। धार्मिक सांस्कृतिक माहौल के बीच आयोजित होने वाले इस अनुष्ठान की तैयारियां अंतिम चरण में है और आयोजन समिति के सदस्य दिन-रात जुटे हुए हैं। कथा आरंभ से पूर्व गुरुवार सुबह 8 बजे प्रखंड मुख्यालय की विभिन्न गलियों से गुजरती हुई भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगीष इसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की भागीदारी की संभावना है। कलश यात्रा के उपरांत अयोध्या के सुप्रसिद्ध कथावाचक श्री भगवान शरण जी महाराज द्वारा पावन मंच से श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। क्षेत्र में इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। अनुष्ठान के संयोजक शंभू पंडित एवं निभा भारती ने बताया कि कथा 4 से 10 दिसंबर तक प्रतिदिन अपराह्न 2 से सायं 6 बजे आयोजित की जाएगी। श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारी की गई है। कथा यज्ञ के सुचारु संचालन हेतु आयोजन समिति ने अलग-अलग सदस्यों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष महेश सर्राफ, सचिव उमेश साहनी, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष गिरधारी लाल चौधरी, गौशाला अध्यक्ष अर्जुन साह, संतोष गुप्ता आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास कर रहे । भास्कर न्यूज | कटैया-निर्मली पिपरा प्रखंड क्षेत्र के पथरा उत्तर पंचायत के जोल्हनिया वार्ड 7 में सोमवार को आयोजित भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में 108 कुंवारी कन्याओं सहित बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। भागवत कथा का आयोजन जोल्हनिया निवासी महंथ रामचन्द्र दास के अखाड़ा परिसर में किया गया है। कथा वाचन के लिए वृंदावन से आए आचार्य दीनदयाल उपाध्याय व उनकी टीम पहुंची है। जो प्रतिदिन सात दिनों तक कथा का प्रवचन करेंगे। कलश यात्रा महंथ साहब के अखाड़ा से गाजे-बाजे के साथ निकली और गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए खेरदाहा नदी तक पहुंची। नदी तट पर पंडित महेन्द्र झा ने विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चार करते हुए कन्याओं व महिलाओं से कलश में जल भरवाया। इसके बाद यात्रा पुनः अखाड़े पर लौटकर कलश स्थापना की गई और भागवत कथा की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा और पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा।
https://ift.tt/SQIg8i0
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply