कलक्ट्रेट परिसर में नशे में धुत व्यक्ति का हंगामा:पुलिस ने पकड़कर जिला अस्पताल में कराया भर्ती
![]()
कलक्ट्रेट परिसर में नशे में धुत व्यक्ति का हंगामा:पुलिस ने पकड़कर जिला अस्पताल में कराया भर्ती
मुरादाबाद के कलक्ट्रेट परिसर में दोपहर नशे की हालत में एक व्यक्ति ने हंगामा किया। परिसर में मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यक्ति नशे में धुत था और कलक्ट्रेट परिसर में इधर-उधर घूमते हुए शोर-शराबा कर रहा था। उसके चेहरे पर चोट के निशान भी थे, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वह कहीं गिर गया होगा या किसी विवाद में घायल हुआ होगा। पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पूछताछ के दौरान वह अपना नाम और पता स्पष्ट रूप से नहीं बता सका। फिलहाल, पुलिस उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह कहां से आया था और उसके चेहरे पर चोट कैसे लगी। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए कलक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
