कर्मदेश्वर-महादेव मंदिर के पोखरे में डूबने से किशोर की मौत:दो साथियों के साथ सीढ़ी पर खेल रहा था, NDRF ने निकाला शव, पुलिस से परिजनों की नोकझोक
![]()
कर्मदेश्वर-महादेव मंदिर के पोखरे में डूबने से किशोर की मौत:दो साथियों के साथ सीढ़ी पर खेल रहा था, NDRF ने निकाला शव, पुलिस से परिजनों की नोकझोक
वाराणसी के कर्मदेश्वर महादेव मंदिर के पास बने पोखरे में डूबने से रविवार को एक 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। किशोर अपने दो दोस्तों के साथ पोखरे की सीढ़ियों पर मौजूद था। खेलते समय पेअर काई पर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। स्थानीय लोगों ने बताया दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी किशोर नहीं मिला तो NDRF बुलाई गयी जिसने 20 मिनट में किशोर पवन प्रजापति को ढूंढ लिया जिसकी पानी में डूबने से मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की तो परिजन और ग्रामीणों से उनकी नोकझोक भी हुई और परिजन शव लेकर वहां से चल पड़े। वो पोस्टमार्टम नहीं चाहते थे। थाना प्रभारी एक समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। देखिये घटना से जुड़ी चार तस्वीरें… दोपहर में खेलने पहुंचे थे तीन दोस्त स्थानीय निवासी ने बताया – दोपहर में तीन दोस्त कर्मदेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित पोखरे पर पहुंचे थे। यहां के पोखरे की सीढ़ियों पर काई है। जिसपर फिसलने से कंदवा इलाके का रहने वाला पवन प्रजापति (13) गहरे पोखरे में चला गया। यह देखकर उसके साथी चिल्लाने लगे और लोगों की भीड़ लग गयी पर तब तक पवन गहरे पानी में समां चुका था। मौके पर पुलिस पहुंची और किशोर की तलाश में गोताखोरों को पानी में उतारा। दो घंटे की मशक्कत के बाद भी नहीं चला पता दो घंटे तक गोताखोर कंदवा पोखरे में पवन को तलाशते रहे पर उसका कोई सुराग नहीं मिला। इधर पोखरे के किनारे परिजनों का रो-रो के बुरा हाल था। इसपर प्रशासन ने NDRF को जानकारी दी। जिसके बाद पहुंचे NDRF के गोताखोरों ने 20 मिनट के प्रयास में पवन को ढूंढ निकाला पर तब तक पवन की मौत हो चुकी थी। उसकी नाक और मुंह से झाग निकल रहा था। पोस्टमार्टम के लिए नहीं थे तैयार बेटे का शव देखकर पिता और मां सहित परिजन दहाड़ें मारकर रोने लगे। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए मना कर दिया। इसपर पुलिस और परिजनों में तीखी नोकझोक भी हुई। परिजन शव को लेकर घर की तरफ़ चल दिए पर पुलिस ने बीच में रोककर उन्हें समझाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोखरे में डूबने से 12 साल के बच्चे की मौत, पूरे इलाके में शोक
वाराणसी: रविवार सुबह वाराणसी के कन्दवा इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कर्दमेश्वर मंदिर के पास बने एक पोखरे में 12 वर्षीय मोहित प्रजापति डूब गया। बताया जा रहा है कि मोहित, जो अवलेशपुर का निवासी था, किसी कारणवश पोखरे के पास पहुंचा और गहरे पानी में स्नान के लिए चला गया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। प्रशासन की मौजूदगी में गोताखोरों को बुलाया गया और काफी मशक्कत के बाद बालक को पानी से बाहर निकाला गया।
हालांकि, जब तक मोहित को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस घटना की जांच कर रही है और ग्रामीणों से भी अपील की जा रही है कि वे बच्चों को ऐसे खतरनाक स्थानों पर स्नान व खेल कूद से दूर रखें।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
