DniNews.Live

कर्ज न चुका पाने से परेशान किसान ने की आत्महत्या:मैनपुरी में कमरे में फंदे से लटका मिला शव, 40 बीघा जमीन पर उगाई थी आलू की फसल

मैनपुरी में बेवर के इटावा रोड निवासी 30 वर्षीय युवा किसान अतुल चौहान ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात लगभग एक बजे परिजनों को कमरे की खिड़की से घटना की जानकारी हुई। कमरा अंदर से बंद होने के कारण तुरंत नहीं खोला जा सका। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। काफी तनाव में चल रहा था किसान परिजनों ने बताया कि मृतक अतुल चौहान एक युवा किसान थे। उन्होंने इस वर्ष करीब 40 बीघा जमीन उगाई पर लेकर आलू की फसल बोई थी। फसल में भारी घाटा होने और कर्ज न चुका पाने की स्थिति के कारण वे पिछले कुछ समय से काफी तनाव में चल रहे थे। घटना के दिन शुक्रवार को अतुल की पत्नी अंजू अपने मायके कटार गांव गई हुई थीं और उनकी मां भी रिश्तेदारी में थीं। घर में अतुल अकेले ही थे, जिसके चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना से गहरे सदमे में परिवार अतुल अपने पीछे अपनी पत्नी अंजू और डेढ़ वर्षीय पुत्र शिवांश सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे सतीश सिंह के चार पुत्रों में दूसरे स्थान पर थे। उनके बड़े भाई आलोक (33) और छोटे भाई प्रशांत (26) व गोपाल (23) इस आकस्मिक घटना से गहरे सदमे में हैं। पुलिस की फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *