करणी सेना ने राजनीति में उतरने और चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। हरदा में चल रहे जनक्रांति आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने यह घोषणा की। इसी बीच कलेक्टर से हुई वार्ता में प्रशासन ने लाठीचार्ज के आरोपी पुलिसकर्मियों को हटाने और मजिस्ट्रियल जांच कराने का भरोसा दिया है, लेकिन करणी सेना ने इसे लिखित में देने की मांग की है। हरदा के नेहरू स्टेडियम में 21 सूत्रीय मांगों को लेकर करणी सेना परिवार का आंदोलन लगातार जारी है। करीब 20 हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी के साथ इसे जिले का सबसे बड़ा आंदोलन बताया जा रहा है। शाम को करणी सेना के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से मुलाकात की। राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने बताया कि प्रशासन ने लाठीचार्ज के दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और मजिस्ट्रियल जांच का भरोसा दिया है, लेकिन अब तक इसका लिखित आदेश नहीं मिला है। करणी सेना ने स्पष्ट किया कि जब तक लिखित आदेश नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा। शेरपुर ने राजनीतिक दल बनाने का किया ऐलान करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर मंच पर अनशन पर बैठे हैं। डॉक्टरों की टीम हर दो घंटे में उनका मेडिकल चेकअप कर रही है। इसी दौरान शेरपुर ने भी राजनीतिक दल बनाने और उसे खुद चलाने का ऐलान किया। दिल्ली कूच की चेतावनी नेतृत्व ने मांगें नहीं माने जाने पर भोपाल के बाद दिल्ली कूच की चेतावनी दी है। मकराना ने कहा कि आरक्षण समेत अन्य मांगों को लेकर जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा आंदोलन होगा। स्थिति को देखते हुए जिले में पांच स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। बाहर से बुलाए गए पुलिस बल के ठहराव के लिए 30 से अधिक होटल और धर्मशालाएं प्रशासन के नियंत्रण में ली गई हैं। मुख्य मांगें न्यायिक जांच, केस वापसी, आरक्षण व भर्ती प्रक्रिया में सुधार, आर्थिक आधार पर आरक्षण, किसानों के मुद्दे, बिजली बिल-स्मार्ट मीटर, शिक्षा-रोजगार, महिला सुरक्षा, गो-संरक्षण, पूर्व सैनिक और मीडिया कर्मियों से जुड़ी मांगें शामिल हैं। देखिए तस्वीरें… प्रदर्शन से जुड़े मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
https://ift.tt/ZNMYsP1
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply