करछना तहसील के जगौती गांव में घरेलू कलह के चलते एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए स्वरूप रानी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मायके वालों को सूचना दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान नंदिनी (25) के रूप में हुई है, जो धनंजय पटेल की पत्नी थी। उनका एक तीन साल का बेटा है। नंदिनी ने मंगलवार रात अपने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार, धनंजय पटेल ने छह साल पहले मेजा की रहने वाली नंदिनी से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से नंदिनी अपने ससुर अभय राज पटेल के साथ जगौती गांव में रह रही थी। आत्महत्या का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या है या हत्या। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
https://ift.tt/BpmVUcK
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply