DniNews.Live

कबड्डी कोच बोली-RSO से बचा लीजिए:गाली-गलौज और धक्के देकर ऑफिस से बाहर निकालने के लगाए आरोप,अस्पताल से रोते हुए मांगी सुरक्षा

आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम का विवाद और तूल पकड़ता जा रहा है। कबड्डी कोच और हॉस्टल वार्डन विजयलक्ष्मी सिंह ने अस्पताल से रोते हुए खुद को बचाने की गुहार लगाई है। शहर के खेल जगत में ये मामला चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने आरएसओ संजय शर्मा पर गाली-गलौज और धक्के देकर ऑफिस से बाहर निकालने के भी आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वह दहशत और मानसिक तनाव में हैं। जिसके कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। विजयलक्ष्मी सिंह ने बताया कि इस घटना से उनका परिवार भी काफी चिंतित है। उनके पति रात तक आगरा पहुंच जाएंगे। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि स्टेडियम के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने उनका हाल जानने के लिए फोन तक नहीं किया। उनका कहना है कि अधिकारी और कर्मचारी भी डरे हुए हैं इसलिए वे भी उनका हाल नहीं पूछ रहे हैं। विजयलक्ष्मी सिंह ने अस्पताल से ही प्रशासन और खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है। गौरतलब है कि विजयलक्ष्मी सिंह ने इससे पहले भी खेल विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर आदर्श कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन और अभद्र व्यवहार की शिकायत की थी। क्या है पूरा मामला
कबड्डी कोच और हॉस्टल वार्डन ने आरएसओ संजय शर्मा पर गाली-गलौज और धक्के देकर ऑफिस से बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई। वहीं, तनाव के बाद हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *