Breaking News

कफ-सिरप-तस्करी के आरोपियों की 22 करोड़ की संपत्ती होगी कुर्क:कोर्ट ने विकास सिंह नरवे, प्रतीक गुजरती और प्रशांत के खिलाफ कोर्ट से नोटिस जारी, शुभम के सहयोगी


                 कफ-सिरप-तस्करी के आरोपियों की 22 करोड़ की संपत्ती होगी कुर्क:कोर्ट ने विकास सिंह नरवे, प्रतीक गुजरती और प्रशांत के खिलाफ कोर्ट से नोटिस जारी, शुभम के सहयोगी

कफ-सिरप-तस्करी के आरोपियों की 22 करोड़ की संपत्ती होगी कुर्क:कोर्ट ने विकास सिंह नरवे, प्रतीक गुजरती और प्रशांत के खिलाफ कोर्ट से नोटिस जारी, शुभम के सहयोगी

कफ सिरप मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के सहयोगी और तस्करी के तीन आरोपियों की वाराणसी पुलिस 22 करोड़ की संपत्ति कुर्क करेगा। इस संबंध में कोर्ट ने आदेश जारी कर दिया है। साथ ही प्रशांत उपध्याय, प्रतीक गुजराती और विकास सिंह नरवे को 18 अप्रेल को पेश होने की बात भी कही है। तीनों की मिलकर कुल 22 करोड़ 28 लाख की संपत्ति की नोटिस जारी हुई है। एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया – शुभम जायसवाल के करीबी प्रशांत उपाध्याय, प्रतीक गुजराती और विकास सिंह नरवे जेल में बंद हैं। तीनों के खिलाफ वाराणसी के कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। कोर्ट में इनके विरुद्ध प्रभावी पैरवी के बाद पुलिस को इनकी संपत्ति कुर्क करने का कोर्ट से आदेश मिला है। तीन आरोपियों की अलग-अलग जगह संपत्ति कुर्क की जाएगी। जिसकी कुल कीमत 22 करोड़ 28 लाख रुपए है। विकास सिंह नरवे की ये संपत्ति होगी कुर्क – 1. जब्तीकरण के लिए चिह्नित अचल सम्पत्ति का वर्तमान अनुमानित बाजार मूल्य- रुपए 10,19,000/- (दस लाख उन्नीस हजार रुपये) 2. वाहन संख्या UP 65 DB 7031 फार्च्यूनर कार, अनुमानित कुल मूल्य रुपए 25,00,000/- 3. वाहन संख्या UP 62 BU 2222 ALTURAS कार, अनुमानित कुल मूल्य रुपए 4,00,000/- 4. बैंक खाता में फ्रीज्ड कुल धनराशि रुपए 27,338/- (सत्ताईस हजार तीन सौ अड़तीस रुपए) चिह्नित संपत्ति का कुल मूल्यः- 39,46,388/- रुपए (उनतालीस लाख छियालीस हजार तीन सौ अट्ठासीरुपए) अभियुक्त प्रतीक कुमार की ये संपत्ति होगी कुर्क – 1. जब्तीकरण के लिए चिह्नित अचल सम्पत्ति का वर्तमान अनुमानित बाजार मूल्य- रुपए 1,38,70,000/-(एक करोड़ अड़तीस लाख सत्तर हजार रुपये) 2. चिह्नित चल सम्पत्ति/बैंक खातों में फ्रीज्ड कुल धनराशि रुपए 50,625/- (पचास हजार छः सौ पच्चीस रुपए) चिह्नित सम्पत्ति का कुल मूल्यः- 1,39,20,625/- रुपये (एक करोड़ उनतालीस लाख बीस हजार छः सौ पचीस रुपये) अभियुक्त प्रशान्त उपाध्याय की ये संपत्ति होगी कुर्क – 1. जब्तीकरण के लिए चिह्नित अचल सम्पत्ति का वर्तमान अनुमानित बाजार मूल्य- रुपये 20,04,53,000/- (बीस करोड़ चार लाख तिरपन हजार रुपये) 2. चिह्नित चल सम्पत्ति/बैंक खातों में फ्रीज्ड कुल धनराशि रुपए 44,20,452/- (चौवालीस लाख बीस हजार चार सौ बावन रुपए) चिन्हित सम्पत्ति का कुल मूल्यः- 2,048,73,452/- रुपए (बीस करोड़ अड़तालीस लाख तिहत्तर हजार चार सौ बावन रुपए)


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *