DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कन्हौली बाजार में मैट्रिक के छात्रों का हंगामा, मकान और दुकान में तोड़फोड़

भास्कर न्यूज | सीवान जिले के बसंतपुर थाने के कन्हौली बाजार में रविवार की शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब मैट्रिक परीक्षा दे रहे छात्रों ने एक मकान और दुकान में जमकर तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान गुस्साए छात्रों ने भवन पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बसन्तपुर के समरदह उच्च विद्यालय एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय में इन दिनों मैट्रिक की परीक्षा चल रही है। परीक्षा देने आए कुछ छात्र स्कूल के समीप पड़ौली बाजार स्थित शंकर साह के मकान में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शनिवार की रात छात्र अपने कमरे में तेज आवाज में गाना बजाकर डांस कर रहे थे। शोर-शराबे से नाराज होकर मकान मालिक शंकर साह ने आपत्ति जताई और कथित तौर पर एक-दो छात्रों की पिटाई कर दी।बताया जा रहा है कि रात की इस घटना के बाद छात्र रविवार को एकजुट होकर शाम के समय मकान मालिक के घर और दुकान पर पहुंच गए और जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान दरवाजे, खिड़कियां और दुकान में रखे सामान को नुकसान पहुंचाया गया।


https://ift.tt/Mz5EBo7

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *