DniNews.Live

कन्नौज में 24 मार्च को रोजगार मेला:एक हजार पदों पर होगी युवक-युवतियों की भर्ती

कन्नौज में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत 24 मार्च को एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा लगभग एक हजार पदों पर युवक-युवतियों की भर्ती की जाएगी। यह रोजगार मेला बेहरीन गांव स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। इसमें कन्नौज सहित कई अन्य शहरों की कंपनियां भाग लेंगी। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि इस मेले में हाईस्कूल से लेकर परास्नातक, डिप्लोमा और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को सेवायोजन विभाग के पोर्टल “रोजगार संगम” पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा, जिसके बाद ही वे साक्षात्कार में भाग ले सकेंगे। मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वैशाली सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिला सेवायोजन अधिकारी अपूर्वा दुबे ने जानकारी दी कि रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियां पदों की आवश्यकतानुसार युवक-युवतियों का चयन करेंगी। चयनित अभ्यर्थियों का वेतन उनकी योग्यता के आधार पर निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *