![]()
कन्नौज में सड़क हादसा, पूर्व प्रधान के बेटे की मौत:हादसे में साथी घायल, तालग्राम-तेराजाकेट रोड पर हादसा
कन्नौज के गुरसहायगंज क्षेत्र में एक सड़क हादसे में पूर्व प्रधान के बेटे की मौत हो गई। तालग्राम-तेराजाकेट रोड पर एक पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे में मृतक का साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के तालग्राम-तेराजाकेट रोड पर अदमापुर गांव के मोड़ के पास मंगलवार शाम को हुई। सौरिख थाना क्षेत्र के दारापुर बरेठी गांव निवासी पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह के 27 वर्षीय बेटे संजय उर्फ रिंकू अपने साथी अमित कुमार (22) के साथ फर्रुखाबाद जिले से लौट रहे थे। अमित हीरानगला गांव का निवासी है। जैसे ही उनकी बाइक अदमापुर गांव के सामने पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक दूर जा गिरे। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क पर पड़े दोनों घायलों को तालग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने संजय उर्फ रिंकू को मृत घोषित कर दिया, जबकि अमित का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संजय की मौत की खबर मिलते ही उनके पिता सुरेंद्र सिंह परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे। संजय की मां बिटोली देवी, पत्नी मोनिका, भाई रोहित और बहन गोल्डी का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक संजय की दो छोटी बेटियां हैं, जिनमें सृष्टि 2 वर्ष की और बाबू 6 महीने की है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply