DniNews.Live

कन्नौज में मंत्री के अपमान पर भड़के कार्यकर्ता:सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, डीएम-एसपी के माफी मांगने की मांग पर अड़े

कन्नौज में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के अपमान पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। शहर के मकरंदनगर तिराहे पर रोड जाम कर प्रदर्शन किया। इसकी सूचना मिलने पर सीओ और इंस्पेक्टर फोर्स के साथ वहां पहुंच गए और समझा बुझाकर किसी तरह भाजपाइयों को शांत कराया। शुक्रवार दोपहर भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम निहाल वर्मा की अगुवाई में मकरन्द तिराहे पर पहुंचा। यहां सड़क पर बैठकर भाजपाइयों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। डीएम-एसपी और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब एक घण्टे तक यहां प्रदर्शन चलता रहा। उधर मामलर की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय और कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों से बातचीत कर उन्हें समझा-बुझाकर किसी तरह जाम खुलवाया। बोले- निरंकुश हो गया है प्रशासन प्रदर्शन कर रहे निहाल वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन पूरी तरह से निरंकुश हो चुका है। यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण का रोमा स्मारक पर अपमान हुआ। जिसे हम सब पार्टी कार्यकर्ता किसी कीमत पर बर्दाश्त नही करेंगे। भाजपा नेत्री संध्या शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर मंत्री असीम अरुण और उनकी पत्नी ज्योत्स्ना का न तो किसी तरह का स्वागत हुआ और न ही कोई अधिकारी वहां मौजूद था। मंत्री के इस अपमान के खिलाफ कार्यकर्ताओं में जबरदस्त रोष है। अफसरों को अपने रवैये में सुधार की जरूरत है। डीएम से माफी मांगने की मांग पर अड़े कन्नौज में भाजपाइयों के धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता डीएम-एसपी और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। कार्यकर्ता डीएम के माफी मांगने की जिद पर अड़े रहे। यहां से शुरू हुआ विवाद
दरअसल शहर के रोमा स्मारक पर गुरुवार की शाम जिला प्रशासन की ओर से “अपनी जड़ों को खोजें” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यूपी सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य ये कार्यक्रम 5:30 बजे से शुरू होना था। जिसमें समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने समय से पहुंच गए। कार्यक्रम स्थल पर वह 45 मिनट तक अधिकारियों के आने का इंतजार करते रहे। इसके बाद उनका सब्र जवाब दे गया और वह नाराज होकर अपनी पत्नी ज्योत्स्ना और पार्टी नेताओं के साथ वहां चले गए। हालांकि बाद में अधिकारियों ने किसी तरह कार्यक्रम शुरू कराया और औपचारिकताओं में कार्यक्रम कराया गया। उधर मामले को लेकर सूचना अधिकारी आलोक यादव ने बताया कि कार्यक्रम के समय को लेकर कुछ कन्फ्यूजन रहा, जिस वजह से मंत्री जी नाराज हो गए।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *