DniNews.Live

कन्नौज के तिर्वा में हिंदू नववर्ष पर निकली प्रभातफेरी:जय श्री राम के नारों के साथ निकाली यात्रा, लोगों ने फूल बरसाए


                 कन्नौज के तिर्वा में हिंदू नववर्ष पर निकली प्रभातफेरी:जय श्री राम के नारों के साथ निकाली यात्रा, लोगों ने फूल बरसाए

कन्नौज के तिर्वा में हिंदू नववर्ष पर निकली प्रभातफेरी:जय श्री राम के नारों के साथ निकाली यात्रा, लोगों ने फूल बरसाए

कन्नौज जिले के तिर्वा नगर में हिंदू नववर्ष विक्रम संवत् 2083 के अवसर पर एक प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान सड़कों पर ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंज उठे। गुरुवार सुबह 10 बजे रामलीला मैदान में सैकड़ों की संख्या में हिंदू समाज के लोग एकत्र हुए। वे हाथों में झंडे लिए हुए थे और उत्साह के साथ प्रभातफेरी में शामिल हुए। यह प्रभातफेरी नगर के धर्मशाला मार्ग, सर्राफा गली और मंडी बाजार से होते हुए गांधी चौक पहुंची। इसके बाद ठठिया तिर्वा रोड से अन्नपूर्णा देवी मंदिर तक गई। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर इसका स्वागत किया गया। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नायब तहसीलदार अमित पाठक के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी संजय शुक्ला और चौकी पुलिस सहित अन्य पुलिस बल तैनात रहा। इस प्रभातफेरी में पं. अनुपम द्विवेदी, विधायक कैलाश राजपूत, राजेश गुप्ता, नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता, नगर पंचायत चेयरमैन के प्रतिनिधि सौरव गुप्ता, बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, राजेश गुप्ता गोल्डी, सुधीर द्विवेदी, विहिप के जिला उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता, आयुष गुप्ता, अजय चतुर्वेदी, दिव्य प्रताप, पंकज गुप्ता, बाबा ब्रम्हानंद, बाबा मुकेशानंद, बाबा राघवेंद्र पुजारी, अनिकेत गुप्ता, यात्रा के अध्यक्ष आशू मिश्रा, संजू ठाकुर, आशू दीक्षित, अरविंद गुप्ता सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *