कन्नौज के तिर्वा में महर्षि कश्यप जयंती मनाई गई:शोभायात्रा में फूलनदेवी की झांकी भी शामिल
![]()
कन्नौज के तिर्वा में महर्षि कश्यप जयंती मनाई गई:शोभायात्रा में फूलनदेवी की झांकी भी शामिल
कन्नौज के तिर्वा नगर में रविवार को महर्षि कश्यप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा सुबह 11 बजे डीएन इंटर कॉलेज के पास महर्षि कश्यप के चित्र पर पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई। यह बेला-औरैया मार्ग, महात्मा गांधी चौक और तिर्वागंज होते हुए बेला-इंदरगढ़ रोड पर स्थित बालाजी मंदिर तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा में महर्षि कश्यप के साथ निषादराज और फूलनदेवी की झांकियां भी शामिल थीं। दीनदयाल चौक, प्रभात वर्मा लालू के आवास के निकट, बिजली घर के पास, क्रांति चौराहा, सरकारी रोडवेज बस स्टैंड के निकट, गांधी चौक चौराहा, पूर्व चेयरमैन विनोद कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान के पास और किसान कॉलेज के निकट सहित कई स्थानों पर नगर के प्रमुख समाजसेवियों ने महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण किया। देखें 3 तस्वीरें… महर्षि कश्यप वंशी सेवा समिति के अध्यक्ष ध्रुव कश्यप, संरक्षक धनश्याम बाथम, शनि बाथम, शिवा बाथम और राजीव कुमार ने समाज के लोगों के सहयोग से इस शोभायात्रा का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान पंकज काँवरिया ने आयोजकों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस शोभायात्रा में बीजेपी विधायक कैलाश राजपूत, बीजेपी जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया, नरेंद्र राजपूत, नगर पंचायत प्रतिनिधि तिर्वा सौरव गुप्ता, आयुष गुप्ता, पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता, आकाश गुप्ता, मनोज सविता, अभिषेक सैनी, संजू ठाकुर, कुक्कू चौहान, अन्नपूर्णा राजपूत, अनुराधा राजपूत और अनिल पाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
