DniNews.Live

कन्नौज के तिर्वा में भव्य शोभायात्रा निकली:भक्तों ने मां दुर्गा की आराधना की, कलाकार शिव-पार्वती, माता रानी के स्वरूपों में सजे

कन्नौज के तिर्वा नगर में वासंतिक नवरात्रि के अवसर पर बीती शाम एक भव्य और सजीव शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में देवी भक्त शामिल हुए और भजनों पर झूमते नजर आए। शोभायात्रा तिर्वा के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें स्थानीय लोगों ने हर्ष-उल्लास के साथ स्वागत किया। नवदुर्गा शोभायात्रा तिर्वा के सुभाष नगर मोहल्ले से प्रारंभ हुई। यह सर्राफा बाजार, गांधी चौक और खैरनगर रोड से होते हुए सिद्धपीठ मां काली मंदिर पर पहुंची, जहां देर शाम इसका भव्य समापन हुआ। यात्रा के दौरान कलाकार शिव-पार्वती, माता रानी और भगवान के अन्य स्वरूपों में सजे हुए थे। यात्रा मार्ग में जगह-जगह लोग पूजन और स्वागत के लिए खड़े रहे। कई स्थानों पर यात्रा को रोककर पूजा-अर्चना की गई और छतों से फूलों की वर्षा की गई, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। नौ दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम इसी क्रम में, तिर्वा नगर के प्लाजा मार्केट में नौ दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम भी चल रहा है। यहां भक्तों ने माता रानी के नौ स्वरूपों की आराधना की और भगवताचार्य राघव जी से भागवत कथा का श्रवण किया। नवरात्र के अवसर पर सिद्धपीठ मां अन्नपूर्णा मंदिर, दुर्गा मंदिर और काली देवी मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिरों में भोग और पूजा भक्तों ने मंदिरों में भोग लगाकर माता की आराधना की और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा। यात्रा के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने भी सुरक्षा बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *