कन्नौज जिले में बिजली विभाग का एक अजीब मामला सामने आया है। यहां खम्बे लगे और तार भी बिछे हैं, लेकिन बिजली की आपूर्ति नहीं दी जा रही। इसके बाबजूद ग्रामीणों को बिल थमा दिए गए। शिकायत करने पर केस दर्ज करवाने की धमकी दी जा रही। ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंच कर एसडीएम से मामले की शिकायत की है। ये प्रकरण जलालाबाद ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रुदौली के मंगलीपुरवा गांव का है। यहां खम्बे लगाकर वर्ष 2019 में बिजली लाइन पहुंचा दी गई, लेकिन बिजली आपूर्ति अब तक नहीं दी गई। कई बार ग्रामीणों ने मामले की शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि बिजली आपूर्ति न मिलने का बावजूद ग्रामीणों को विभाग के द्वारा बिल थमा दिए गए और वसूली के लिए एफआईआर दर्ज कराने की धमकी भी दी जा रही। इस मामले को लेकर सोमवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य नेमसिंह यादव की अगुवाई में ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने अतिरिक्त एसडीएम से मुलाकात कर मामले की शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई।

Leave a Reply