रायबरेली में घर के अंदर खुन से लथपथ एक युवक का शव मिला। युवक की गोली लगने से मौत हुई है। शव के पास लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ा मिला। युवक अपने घर में अकेला रहता था। युवक के माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार के अन्य सदस्य गांव में स्थित घर पर रहते है। शनिवार को दोपहर तक युवक के कमरे का दरवाजा न खुलने पर पड़ोसी को शक हुआ। आसपास के लोगों के आवाज देने पर घर के अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर लोगों को शक हुआ। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला। दरवाजे पर अंदर से कोई कुंढ़ी नहीं लगी थी, जिससे मामला संदिग्ध का प्रतीत हो रहा है। यह घटना महराजगंज के पूरे सुखई आज़ाद नगर वार्ड में शनिवार को हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने शव के पास से लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद की। पुलिस और फॉरेंसिक टीम हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि जांच की जा रही है। घटना से जुड़ी देखिए दो तस्वीरें… पढ़िए पूरी घटना… मृतक की पहचान शैलेंद्र कुमार (29) पुत्र बृजपाल यादव के रूप में हुई है। मृतक शैलेन्द्र कुमार चंदापुर थाना क्षेत्र के टीसाखानापुर गांव का रहने वाला था। शैलेंद्र के माता-पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई है। शैलेंद्र के परिवार में सिर्फ एक विवाहित बहन है। शैलेंद्र के परिवार में सिर्फ वह अकेला था। शैलेंद्र दो तीन सालों से महराजगंज के पूरे सुखई आज़ाद नगर वार्ड में रहते थे। पड़ोसियों के अनुसार ये अक्सर लखनऊ आते जाते रहते थे। शुक्रवार देर रात घर ये वापस लौटे। शनिवार दोपहर तक घर से बाहर न निकलने पर पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होनें घर के बाहर जाकर आवाज लगाई। लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिला। दरवाजे पर नहीं लगी थी कुंढ़ी आसपास के लोगों को कुछ शक हुआ। तभी उन्होनें पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे का दरवाजा खुला मिला। पुलिस जब अंदर पहुंची तो शैलेंद्र का खून से लथपथ शव मिला। शैलेंद्र की गोली लगने से मौत हुई थी। शव के पास से लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद किया गया है। पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना बहन व गांव के लोगों को दी। शैलेंद्र के बड़े पिता जी व अन्य रिश्तेदार भी तत्काल मौके पर पहुंचे। भाई के मौत से बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्यों को जुटाकर जांच शुरु कर दी है। कोतवाल जगदीश यादव ने कहा- मृतक शैलेन्द्र के सिर के दाहिनी तरफ से गोली लगी हैं। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

Leave a Reply