DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कथावाचक निधि हल्दी सेरेमनी में मंगेतर BJP नेता संग झूमीं:गाजियाबाद में आज शादी, 5 साल पहले ब्राह्मण सभा में मिले, तबसे दोस्त

वृंदावन के कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी के बाद अब मशहूर कथावाचक निधि सारस्वत सात फेरे लेने जा रही हैं। ‘राधे ब्रज जन मन सुखकारी’ फेम भजन गायिका, पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे और भाजपा नेता चिराग के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। आज गाजियाबाद के वेदांता फार्म हाउस में शादी की रस्में होंगी। रविवार को गाजियाबाद में आवास पर हल्दी की रस्म संपन्न हुई। इसमें दूल्हे चिराग ने डीजे पर डांस किया। इस दौरान निधि में झूमती नजर आईं। निधि पिंक और ब्लू कलर के लहंगे में नजर आईं, जबकि दूल्हे चिराग कोट-पैंट पहने हुए थे। निधि और चिराग की मुलाकात 5 साल पहले अलीगढ़ में ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में हुई थी। चिराग की अध्यात्म में रुचि के चलते दोनों दोस्त बने और अब जीवनसाथी बनने जा रहे हैं। निधि अलीगढ़ और चिराग हाथरस के रहने वाले हैं। चिराग के पिता रामवीर उपाध्याय मंत्री रह चुके हैं। मां सीमा उपाध्याय हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। हल्दी सेरेमनी की 3 तस्वीरें देखिए— कथावाचक निधि और भाजपा नेता चिराग की शादी से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…


https://ift.tt/wgMAUq5

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *