DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कथावाचक निधि ने वरमाला पहनाकर दूल्हे के पैर छुए, VIDEO:गाजियाबाद में सात फेरे; ढाई किलो सोना पहनकर पहुंचा दोस्त

यूपी के पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग उपाध्याय की मंगलवार को गाजियाबाद के वेदांता फार्म हाउस में शादी हुई। उन्होंने ‘राधे ब्रज जन मन सुखकारी’ फेम भजन सिंगर और कथावाचक निधि सारस्वत के साथ सात फेरे लिए। चिराग भाजपा नेता हैं। इससे पहले घुड़चढ़ी रस्म हुई। फिर निधि के दूल्हे बने चिराग ने बग्घी पर सवार होकर बारात निकाली। चिराग बग्घी पर थिरकते नजर आए। आतिशबाजी भी की। लाल जोड़े में दुल्हन निधि पहुंचीं तो चिराग ने उनका हाथ थामा और स्टेज तक ले गए। जहां दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। निधि ने चिराग के पैर छुए। इस समारोह में हाथरस के प्रॉपर्टी कारोबारी आशु शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने ढाई किलो सोना पहन रखा था। शादी में डेकोरेशन के लिए देशभर से 40 तरह के फूल मंगाए गए थे। सोमवार दोपहर बाद चिराग की लगन सगाई की रस्म हुई। उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता रामवीर उपाध्याय की तस्वीर से आशीर्वाद लिया। इससे पहले रविवार को गाजियाबाद में आवास पर हल्दी की रस्म संपन्न हुई थी। इसमें दूल्हे चिराग ने डीजे पर डांस किया। इस दौरान निधि भी झूमती नजर आईं थीं। निधि पिंक और ब्लू कलर का लहंगा, जबकि दूल्हे चिराग कोट-पैंट पहने हुए थे। कार्यक्रम की 3 तस्वीरें देखिए… निधि और चिराग की मुलाकात 5 साल पहले अलीगढ़ में ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में हुई थी। चिराग की अध्यात्म में रुचि के चलते दोनों दोस्त बने और अब जीवनसाथी बनने जा रहे। निधि अलीगढ़ और चिराग हाथरस के रहने वाले हैं। चिराग के पिता दिवंगत रामवीर उपाध्याय मंत्री रह चुके हैं। वहीं, मां सीमा उपाध्याय हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। कथावाचक निधि और भाजपा नेता चिराग की शादी से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…


https://ift.tt/xG6Zpe8

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *