कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात लगभग 11 बजे दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। इन घटनाओं में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल भी हुई हैं। पहली घटना नगर पंचायत कोढ़ा के पिपरा टोल के पास हुई। यहां सड़क पार करते समय सूरज कुमार (21) को एक अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रिंकु शाह का बेटा सूरज कुमार के रूप में हुई है। किसी निजी काम से पिपरा टोल गया था जानकारी के अनुसार, सूरज देर रात किसी निजी काम से पिपरा टोल गया था। वहां से लौटते समय सड़क पार करते हुए उन्हें अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोढ़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया। अज्ञात गाड़ी ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी दूसरी घटना गेरावरी–फूल डोभी मार्ग पर हुई। यहां भी एक अज्ञात गाड़ी ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों में मां अंबे ज्वेलर्स के संचालक लक्ष्मण पोद्दार की मां और दिल मोहन की मां शामिल हैं। ये दोनों महिलाएं फलका थाना क्षेत्र के फूलडोभी गांव की निवासी हैं। पूर्णिया के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया ग्रामीणों ने तत्काल दोनों घायल महिलाओं को कोढ़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।कोढ़ा थाना पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात वाहनों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और जांच के आधार पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
https://ift.tt/Hn7qs6K
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply