कटिहार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर कोशी उपनगर द्वारा शहर के ब्रह्मचारी पोल फैक्ट्री स्थित विशाल मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के लिए निर्धारित सात कार्यक्रमों में से एक था। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला व्यवस्था प्रमुख राकेश कुमार चौधरी ने की। इसमें जिले के कई वरिष्ठ संघ पदाधिकारी, गणमान्य व्यक्ति, बुद्धिजीवी और आमजन शामिल हुए। मेयर उषा देवी अग्रवाल भी उपस्थित रहीं
सम्मेलन का उद्घाटन सह जिला संघ चालक गोविंद शर्मा, कबीर आश्रम के संत, गायत्री परिवार, महर्षि मेही दास, प्रजापति ब्रह्माकुमारी और अधिवक्ता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद और मेयर उषा देवी अग्रवाल भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इनमें गीत, नृत्य और महापुरुषों के जीवन चरित्र पर आधारित भाषण शामिल थे। बच्चों ने गायत्री मंत्र उच्चारण, हनुमान चालीसा और मातृ वंदना जैसे आध्यात्मिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। सशक्तिकरण से संबंधित कई कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए
इसके अतिरिक्त, लोक नृत्य कजरी, महाभारत से जुड़े प्रसंगों का मंचन और नारी सशक्तिकरण से संबंधित कई कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मुख्य वक्ता के रूप में सह जिला संघ चालक गोविंद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके कार्यकर्ताओं ने दशकों तक योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि वर्षों की कठिन साधना और तपस्या के बाद आज देश फिर से अपने गौरवशाली अतीत की पुनरावृति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। निर्माण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दशकों से लगा
500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद फिर से राम मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ है जो कि हमारे गौरव और सम्मान का प्रतीक है। कार्यक्रम में अपने संबोधन में विभाग संघ चालक जगदीश शाह ने कहा कि देश की एकता और संप्रभुता के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने वाले कार्यकर्ताओं के निर्माण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दशकों से लगा हुआ है।
https://ift.tt/mdlphZM
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply