DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कटिहार में विदेशी शराब के साथ युवक अरेस्ट:मनियां के पास वाहन जांच में 18 लीटर शराब बरामद, पश्चिम बंगाल से ला रहा था

कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मनियां के पास की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के पास से लगभग 18 लीटर शराब बरामद की। मुफस्सिल थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक शराब तस्कर पश्चिम बंगाल से शराब लेकर मनियां के रास्ते कटिहार आ रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने मनियां नाका के पास घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच में एक युवक की ग्लैमर बाइक को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें शराब छिपाई हुई मिली। पुलिस ने तत्काल शराब जब्त कर युवक और उसकी बाइक को हिरासत में ले लिया। मुफस्सिल थाना पुलिस ने बताया कि बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 18 लीटर है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


https://ift.tt/q9TLgQK

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *