DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कटिहार में ‘नैतिक शक्तियों का महासंगम’ शुरू:सोशल हारमनी और ह्यूमन यूनिटी पर जोर

कटिहार के मनिहारी मोड़ स्थित जगबंधु अधिकारी सामुदायिक भवन में शनिवार को ‘नैतिक शक्तियों का दो दिवसीय महासंगम’ शुरू हुआ। इसका आयोजन प्राउटिस्ट सर्व समाज (P.S.S.) और अंगिका समाज ने संयुक्त रूप से किया। 21 और 22 फरवरी तक चलने वाले इस महासंगम का उद्देश्य समाज में बिखरी नैतिक शक्तियों को एकजुट कर सामाजिक समरसता और मानव-एकता को मजबूत करना है। कार्यक्रम के पहले दिन प्राउटिस्ट सर्व समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य दिलीप सिंह सागर कटिहार रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं और जयघोष के साथ स्वागत किया। इसके बाद जगबंधु अधिकारी सामुदायिक भवन में उद्घाटन सत्र का विधिवत आयोजन किया गया। समाज को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का आह्वान किया इस महासंगम में देश के विभिन्न राज्यों से आए सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। वक्ताओं ने नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना, सामाजिक न्याय, मानव-एकता और संगठनात्मक एकजुटता जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने समाज को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र प्रताप सिंह ने की, जबकि सत्र की अध्यक्षता आचार्य दिलीप सिंह सागर ने संभाली। विशिष्ट अतिथियों में ए. के. भास्कर, सूरज प्रकाश सहारन, राजेश सिंह और ध्रुव नारायण प्रसाद शामिल थे। इस आयोजन में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। नैतिक चेतना से जोड़ने का एक सशक्त प्रयास कार्यक्रम के संयोजक अजय कुमार देव ने बताया कि यह महासंगम समाज को नैतिक चेतना से जोड़ने का एक सशक्त प्रयास है। उन्होंने लोगों से इस अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता कर सामाजिक परिवर्तन को मजबूत बनाने की अपील की।


https://ift.tt/r9XEp7O

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *