लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा कटिहार जिले में मनाया जा रहा है। पर्व के तीसरे दिन आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जा रहा है। सुबह से ही श्रद्धालु और छठव्रती विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचने लगे हैं। घाटों पर भक्ति संगीत, प्रसाद की सुगंध और ‘छठ मइया’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया है। कटिहार के प्रसिद्ध विजय बाबू पोखर छठ घाट पर विशेष तैयारियां की गई हैं। विजय स्पॉटिंग क्लब ने घाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। छठ घाट से देखें मनमोहा तस्वीरें… क्लब के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि उनके क्लब द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि किसी भी छठव्रती को कोई परेशानी न हो। पूरे घाट क्षेत्र में साफ-सफाई, प्रकाश और महिला श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। स्वयंसेवकों ने सेवा स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं की मदद शहर के कई सामाजिक संगठन और क्लब श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क दूध, अगरबत्ती, पूजा सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करा रहे हैं। कई स्थानों पर स्वयंसेवकों ने सेवा स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं की मदद की। प्रशासन ने भी छठ घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस बल और होमगार्ड जवान लगातार गश्त कर रहे हैं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। छठ घाटों पर उमड़ी भारी भीड़ धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामुदायिक एकता और सहयोग का भी प्रतीक है। कटिहार के सभी घाटों पर ‘छठ मइया’ के गीत गूंज रहे हैं।
https://ift.tt/fZQP5VT
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply