DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कटिहार में अतिक्रमण पर नगर निगम की सख्ती:सड़क-नालों से हटाया कब्जा, उल्लंघन करने वालों पर लगा जुर्माना

कटिहार नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। सड़कों और नालों पर किए गए अस्थायी कब्जों को हटाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के तहत नगर निगम की टीमें विभिन्न इलाकों में उतरीं। मौके पर मौजूद नगर निगम अधिकारी अजय सिंह ने स्पष्ट किया कि यह कोई “बुलडोजर अभियान” नहीं है, बल्कि नगर निगम की नियमित कार्रवाई है। उन्होंने बताया कि यह अभियान सप्ताह में दो दिन चलाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना और नागरिकों को यातायात जाम तथा गंदगी से राहत दिलाना है। ठेले, अस्थायी दुकानें, शेड और अन्य अवैध निर्माण हटाए गए अभियान के दौरान सड़कों और नालों के ऊपर रखे गए ठेले, अस्थायी दुकानें, शेड और अन्य अवैध निर्माण हटाए गए। कार्रवाई केवल अतिक्रमण हटाने तक सीमित नहीं रही, बल्कि उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी लगाया गया। नगर निगम की इस सख्त कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, अतिक्रमण के कारण न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि नालों के जाम होने से जलजमाव और गंदगी की समस्या भी बढ़ती है। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उनका कहना है कि नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी और शहर की व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


https://ift.tt/WJkj90P

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *