कटिहार के युवा और सक्रिय कांग्रेसी नेता डॉ. विपिन कुमार सिंह को अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस में नेशनल कोऑर्डिनेटर की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति की घोषणा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने की। जैसे ही यह खबर सामने आई, कटिहार जिले से लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे में उत्साह का माहौल बन गया। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। आदिवासी अधिकार और संरक्षण को लेकर करेंगे राष्ट्रीयस्तर पर काम नई जिम्मेदारी मिलने के बाद डॉ. विपिन कुमार सिंह ने कहा कि वह देशभर में आदिवासी समुदाय के न्याय, अधिकार, संस्कृति और धरोहर की रक्षा के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज आज भी कई बुनियादी चुनौतियों से जूझ रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, जमीन अधिकार, और आजीविका से जुड़े मसलों पर राष्ट्रीय स्तर पर संगठित अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा- पार्टी ने मुझे जो भरोसा दिया है, वह मेरे लिए सम्मान भी है और बड़ी जिम्मेदारी भी। आदिवासी समाज के सशक्तिकरण के लिए मैं हर स्तर पर संघर्षरत रहूंगा। केंद्र और राज्य नेतृत्व को जताया आभार अपनी नियुक्ति पर डॉ. सिंह ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, बिहार प्रभारी कृष्ण अल्लावरु, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और कटिहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील यादव सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि यह दायित्व न सिर्फ उनके लिए एक राजनीतिक सम्मान है, बल्कि उनके लंबे समय से किए जा रहे संगठनात्मक कार्यों की पहचान भी है। कटिहार में कांग्रेस संगठन को मिलेगा लाभ डॉ. सिंह की नई नियुक्ति को कटिहार जिले के कांग्रेस संगठन ने बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा है। स्थानीय नेताओं का कहना है कि इससे जिले में कांग्रेस की पकड़ और मजबूत होगी। खासकर युवा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और प्रेरणा का संचार होगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आंतरिक संगठनात्मक मजबूती और आदिवासी क्षेत्रों में कांग्रेस के वोटबैंक को सशक्त करने में डॉ. सिंह महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कटिहार और आसपास के इलाकों में आदिवासी समुदाय की उल्लेखनीय उपस्थिति रही है। ऐसे में स्थानीय संगठन यह उम्मीद कर रहा है कि नई राष्ट्रीय भूमिका के कारण जिले की समस्याओं और जरूरतों को पार्टी के शीर्ष स्तर तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा। संगठन में नई ऊर्जा का संचार डॉ. विपिन कुमार सिंह लंबे समय से कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे में सक्रिय रहे हैं। युवा नेताओं में उनकी छवि एक मेहनती और जमीनी कार्यकर्ता के रूप में मानी जाती है। उनकी नई भूमिका से न सिर्फ आदिवासी कांग्रेस को नई गति मिलने की उम्मीद है, बल्कि बिहार प्रदेश कांग्रेस के लिए भी यह एक मजबूत संदेश है।
https://ift.tt/9cx5Rfu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply