Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

कचहरी में वकील ने चचेरे वकील भाई को मारी गोली:खीरी में खेत की मेड़ को लेकर दोनों में विवाद, गोली मारने से पहले हाथापाई हुई


                 कचहरी में वकील ने चचेरे वकील भाई को मारी गोली:खीरी में खेत की मेड़ को लेकर दोनों में विवाद, गोली मारने से पहले हाथापाई हुई

कचहरी में वकील ने चचेरे वकील भाई को मारी गोली:खीरी में खेत की मेड़ को लेकर दोनों में विवाद, गोली मारने से पहले हाथापाई हुई

लखीमपुर खीरी के सिविल कोर्ट परिसर में वकील ने अपने चचेरे वकील भाई को गोली मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पहले जमकर हाथापाई हुई थी। वहां मौजूद अन्य वकीलों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन कुछ ही मिनट बाद विवाद फिर भड़क गया। घटना में घायल अधिवक्ता को गोली लगने के बाद बाइक से अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों भाई सिविल कोर्ट में ही प्रैक्टिस करते हैं और उनके बीच पहले से जमीनी विवाद चल रहा था। सूचना मिलते ही एसपी विवेक तिवारी, एएसपी पूर्वी पवन गौतम समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। तस्वीरें देखिए…. विराट राज और जितेंद्र राज दोनों चचेरे भाई हैं। दोनों सिविल कोर्ट में ही प्रैक्टिस करते हैं। सोमवार सुबह विराट और जितेंद्र में किसी बात को लेकर बहस होती है और झगड़ा हाथापाई तक पहुंच जाता है। साथी वकील झगड़े को शांत कराते हैं, लेकिन कुछ ही देर में विराट वापस आता है और जितेंद्र को तमंचे से गोली मार देता है। गोली जितेंद्र के सीने में लगती है और वह वहीं गिर पड़ता है। गोलीबारी की घटना से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच जाता है। विराट मौका पाकर वहां से भाग जाता है। इसके बाद साथी वकील घायल जितेंद्र को बाइक से लेकर अस्पताल निकल गए। घटना की सूचना पर एसपी विवेक तिवारी, एएसपी पवन गौतम और डीएम ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों वकीलों के बीच खेत की मेड़ को लेकर पुराना विवाद था, जो वारदात का कारण बना। आरोपी की तलाश की जा रही है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *