DniNews.Live

औरैया में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पति-पत्नी के विवाद के बाद युवक ने जान दी, जांच जारी

औरैया के बेला थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद युवक ने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। यह घटना 30 मार्च 2026 को सामने आई, जब शाम करीब 6 बजे ग्राम प्रधान रामनिवास कठेरिया ने पुलिस को फोन पर सूचना दी। मृतक की पहचान दीपक कठेरिया (लगभग 30 वर्ष) पुत्र वीरू उर्फ वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिहारीपुर का निवासी था। दीपक घटना से एक दिन पहले ही अपने ससुराल औरो आया था। सोमवार को दीपक और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दीपक ने घर के अंदर धोती का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही बेला थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, घटना की वीडियोग्राफी कराई और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए औरैया मोर्चरी भेज दिया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। घटनास्थल पर मृतक के परिजन भी मौजूद थे। थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *