DniNews.Live

औरैया में भाजपा की नई जिला टीम घोषित:आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ मंत्री नियुक्त किए गए

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की औरैया जिला टीम की घोषणा कर दी गई है। जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने प्रदेश और क्षेत्र नेतृत्व की सहमति के बाद यह टीम घोषित की। इसमें आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ जिला मंत्री नियुक्त किए गए हैं। पार्टी में आठ उपाध्यक्षों की जिम्मेदारी रजनीश पांडे, अमरचंद राठौर, सौरभ भूषण शर्मा, योगेंद्र कैथवार, सुधांशु ऋषि पांडे, इंद्रपाल पाल, मंजू सिंह चौहान और माधव राजपूत को सौंपी गई है। यशवीर सिकरवार, विशाल शुक्ला और मनु राजपूत को महामंत्री बनाया गया है। वहीं, आशीष दुबे, आदर्श ठाकुर, प्रतीक राजावत, सुनील वाल्मीकि, विमल दुबे, रविंद्र शाक्य, वासुदेव प्रजापति और दीक्षांत गुप्ता को जिला मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है। देवेंद्र सेंगर को कोषाध्यक्ष और बृजेश बंधु तथा जगमोहन सिंह को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भूरे चौबे को जिला मीडिया प्रभारी, सोनू सोनी को कार्यालय प्रभारी और सौरभ राजपूत को जिला सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। अभिषेक त्रिपाठी सह-सोशल मीडिया प्रभारी होंगे, जबकि रविकांत गौर को आईटी संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त, पार्टी ने 65 सदस्यीय जिला कार्य समिति की भी घोषणा की है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *