औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव फकीरे पूर्वा से आगरा में मजदूरी करने जा रहे राजपूत समाज के पांच लोगों का एक्सीडेंट बाह इटावा मार्ग पर हुआ। हादसे में 42 वर्षीय चंद्र प्रकाश पुत्र आत्मा राम और 28 वर्षीय भगवान दिन पुत्र स्व. महाराज सिंह की मौत हो गई। वहीं, बृजेश कुमार पुत्र राम किशन, अभिषेक कुमार पुत्र विशंभर दयाल और छोटे पुत्र बनवारी लाल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है। गांव फकीरे पूर्वा निवासी सभी पांच मजदूरों ने त्यौहार के मौके पर घर आकर कुछ दिन मनाए थे। सोमवार की शाम पांच बजे वे आगरा लौटने के लिए घर से निकले। टेंपो से कमरा जाने के दौरान बाह इटावा मार्ग पर कमल नयन कोल्ड स्टोर के पास देर रात ऑटो में डंफर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पलट गया और उसमें सवार चंद्र प्रकाश और भगवान दिन की मौके पर ही मौत हो गई। गांव में मचा कोहराम, शोक की लहर हादसे की खबर गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। गांव में शोक और मायूसी छा गई। मृतक भगवान दिन के दो छोटे पुत्र हैं — तीन साल का राज और छह महीने का पुनीत बाबू। मृतक चंद्र प्रकाश के दो बेटियां और एक पुत्र है। उनकी पत्नी रिंकी देवी हादसे के बाद रो-रोकर बेसुध हो गई हैं। घायल मजदूरों का इलाज जारी हादसे में गंभीर रूप से घायल बृजेश कुमार, अभिषेक कुमार और छोटे पुत्र बनवारी लाल का इलाज आगरा के अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने सड़क हादसे की जांच शुरू कर दी है और ड्राइवर व डंफर वाहन की शिनाख्त की जा रही है।

Leave a Reply