DniNews.Live

औरैया में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए गए:मानक उल्लंघन को लेकर पुलिस ने चलाया अभियान, मस्जिदों-मंदिरों दोनों पर कार्रवाई

औरैया पुलिस प्रशासन ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर 19 मार्च 2026 को धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों की जांच के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान, मानक से अधिक या बिना अनुमति लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों को हटाया गया और संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। यह अभियान सुबह 5 बजे शुरू हुआ। इसमें पुलिस अधीक्षक औरैया, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी शामिल थे। चेकिंग जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर की गई। 4 तस्वीरें देखिए… पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देश पर, टीमों ने लाउडस्पीकर और ध्वनि विस्तारक यंत्रों की गहनता से जांच की। जिन यंत्रों को बिना अनुमति या अवैध रूप से स्थापित पाया गया, उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। प्रशासन ने सभी संबंधित पक्षों को ध्वनि प्रदूषण नियमों का सख्ती से पालन करने और भविष्य में किसी भी उल्लंघन से बचने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं।

Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *