औरैया में घर में घुसकर मारपीट और लूट, CCTV:महिलाओं समेत परिवार को पीटा, नकदी और मोबाइल ले भागे
![]()
औरैया में घर में घुसकर मारपीट और लूट, CCTV:महिलाओं समेत परिवार को पीटा, नकदी और मोबाइल ले भागे
औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र के जमौली गांव में घर में घुसकर मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। पीड़िता जानवती पत्नी सुभाष चंद्र ने दिबियापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, यह घटना 6 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 7 से 9 बजे के बीच हुई। आरोपियों ने घर के पास पहुंचकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में शाहिद के परिजनों सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान उनका मोबाइल फोन छीन लिया और जेब में रखे करीब 5 से 10 हजार रुपये भी लूट लिए। बीच-बचाव करने आए अन्य परिजनों को भी पीटा गया। घटना का एक वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
