Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

औरैया में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान:राज्यसभा सदस्य ने डीएम से राहत दिलाने की मांग की


                 औरैया में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान:राज्यसभा सदस्य ने डीएम से राहत दिलाने की मांग की

औरैया में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान:राज्यसभा सदस्य ने डीएम से राहत दिलाने की मांग की

औरैया में हाल ही में हुई असमय बारिश, आंधी, तूफान और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इस संबंध में राज्यसभा सदस्य गीता उर्फ चंद्रप्रभा ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल राहत और मुआवजे की मांग की है। सांसद ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि खराब मौसम के कारण किसानों की फसलें बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई हैं, जिससे उन्हें गंभीर आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि प्रभावित क्षेत्रों का तुरंत सर्वेक्षण कराया जाए और नुकसान का सटीक आकलन किया जाए। सांसद ने यह भी कहा कि निर्धारित मानकों के अनुसार प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द राहत राशि और मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति को सहारा मिल सके। उन्होंने जिलाधिकारी से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया है, जिससे किसानों को समय पर सहायता उपलब्ध हो सके।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *