औरंगाबाद में आपसी विवाद में 2 गुट आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले। हिंसक झड़प में एक पक्ष से सात लोग घायल हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। दूसरे पक्ष के भी कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना फेसर थाना क्षेत्र के सिमरा गांव की है। घायलों में शिवपूजन राम, रामजी राम, बलिराम राम, पतिराम, मंजू कुमारी, संगीता कुमारी और विनेश राम शामिल है। परिजनों ने बताया कि विवाद की शुरुआत एक मामूली बात को लेकर हुई। विनेश राम के पुत्र ने गांव के ही एक व्यक्ति के दरवाजे के पास शौच कर दिया था। इसी बात को लेकर बहस हो गई। विनेश राम ने शौच साफ करने की बात कही थी। इसके बावजूद दूसरे पक्ष के लोगों ने बात को बढ़ा दिया। गांव में अफरा-तफरी का माहौल आरोप है कि दूसरे पक्ष ने गांव के कई लोगों को बुला लिया। ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी होने लगी। अचानक हुई इस झड़प से गांव में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। जांच में जुटी पुलिस फेसर थानाध्यक्ष सह पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षु ज्योति कुमारी ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। ग्रामीणों से पूछताछ की गई। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस नजर बनाए हुए है।
https://ift.tt/V6Ja3fY
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply